फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के सभी खंडों में आयोजित हुई स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को सभी खंडों के सरकारी स्कूलों में खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा समाज के प्रति अपने दायित्व जैसे विषयों पर विचार साझा किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और विषय की समझ ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में मंगलवार को जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न खंडों से चयनित विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें