फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी के कर्मचारियों ने सवा 11 लाख का सामान कबाड़ी को बेचा

Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कंपनी के तीन कर्मचारियों पर सवा 11 लाख रुपये का सामान कबाड़ी को बेचने का आरोप है। करनावास के सीनियर एचआर मैनेजर अंकुर ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को उनकी कंपनी में 3500 किलो प्लास्टिक का दाना आया था। उन्होंने कंपोटेंट बनाने के लिए दूसरी कंपनी को भेज दिया। चालक प्रवीण के साथ कंपनी कर्मी देवेंद्र भी गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को उन्हें पता चला कि सामान की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। जब इस बारे में देवेंद्र से पूछताछ की तो बताया कि कर्मी उपकार के कहने पर सामान पुनीत कबाड़ी को बेच दिया। कबाड़ी को बेचे गए सामान की कीमत करीब सवा 11 लाख रुपये थी।
बताया कि कंपनी गाड़ियों का सामान सप्लाई करती है। इसके लिए वह खुद कच्चे सामान की खरीद करती है और कंपोटेंट बनाने के लिए अलग-अलग कंपनियों को भेज देती है। जहां से कंपोटेंट तैयार होकर कंपनी में आते हैं और फिर उन्हें सप्लाई कर दिया जाता है। 13 मार्च को 3500 किलो प्लास्टिक दाना भी कंपोटेंट बनाने के लिए दूसरी कंपनी को भेजा था। कसौला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें