फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक दशक से बिना सिग्नल के शहर में चल रही यातायात व्यवस्था

Wed, 24 Dec 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के बस बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद - फोटो : सलोन के ख्वाजापुर में मिला लावारिश मिला बच्चा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर को करीब एक दशक से ट्रैफिक सिग्नल की सुविधा नहीं मिल पाई है। नगर परिषद ने ट्रैफिक सिग्नल की मेंटेनेंस और नई लाइटें लगाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस है। वर्तमान में शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन बढ़ती वाहनों की संख्या के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जरूरी ट्रैफिक सिग्नल शोपीस बन गए हैं। नगर परिषद की ओर से लंबे समय से इन्हें चालू करने में लापरवाही बरती जा रही है। हालात यह है कि कहीं सिग्नल टूटकर लटक रहे हैं, तो कहीं खड़े हैं। शहर के सबसे व्यस्त नाईवाली चौक पर तो ट्रैफिक सिग्नल तक नहीं है।
इंसेट
नप और पुलिस विभाग में तालमेल की कमी
नगर परिषद की ओर से बार-बार ट्रैफिक सिग्नलों की मेंटेनेंस के लिए लाखों रुपये के ठेके दिए जाते हैं। काम शुरू भी होता है लेकिन देखरेख के अभाव में कुछ ही समय बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। यातायात को नियंत्रित करने में ट्रैफिक सिग्नल अहम भूमिका निभा सकते हैं लेकिन नगर परिषद और पुलिस विभाग के बीच तालमेल की कमी के कारण यह व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में नगर परिषद के अधिकारी अक्सर यह दावा करते हैं कि ट्रैफिक सिग्नलें इंस्टॉल कर दी गई हैं और जल्द ही चालू कर दिया जाएगा लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।
विज्ञापन


24 लाख का ठेका, फिर भी ट्रैफिक सिग्नल बंद
नगर परिषद ने मई 2024 में नए ट्रैफिक सिग्नल लगाने और खराब लाइटों की मरम्मत के लिए एजेंसी को करीब 24 लाख रुपये का ठेका दिया था। डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो सभी स्थानों पर लाइटें लग पाई हैं और न ही चालू हो सकी हैं। शहर के अवासेन चौक, बावल चौक, नाईवाली चौक, झज्जर चौक, अंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी और राव अभय सिंह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना थी लेकिन सभी चौराहों पर स्थिति बदहाल बनी हुई है।

ट्रैफिक सिग्नल काम करें तो सुधरे व्यवस्था
सेक्टर 1 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के सभी चौराहों पर यदि ट्रैफिक सिग्नल सुचारू रूप से काम करें तो ट्रैफिक कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। मॉडल टाउन निवासी राजेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल सुचारू रूप से चलने से इससे जाम की समस्या कम होगी, दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे हमेशा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-
वर्जन:
शहर के चौराहों पर जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल चालू कर दिए जाएंगे। जो लाइटें खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। जहां नहीं है, वहां नए ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाएंगे।-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद

रोडवेज डिपो के बस बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद- फोटो : सलोन के ख्वाजापुर में मिला लावारिश मिला बच्चा।

रोडवेज डिपो के बस बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद- फोटो : सलोन के ख्वाजापुर में मिला लावारिश मिला बच्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें