फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिले रोजाना पानी व सड़कें भी हों चकाचक : रणधीर

विज्ञापन
रेवाड़ी। रणधीर सिंह कापड़ीवास
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास पूर्व ने अपने कार्यालय में वीरवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के निवासी लंबे समय से नरकीय जीवन जी रहे हैं। भिवाड़ी का गंदा पानी धारूहेड़ा के सेक्टर में भरता है। इसे लेकर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जल्द से जल्द अधिकारियों की कमेटी बनाने और समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान कापड़ीवास ने शहर में जल संकट को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि शहर को नियमित जल नहीं मिल पाता है। एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता है। लोगों के लिए चुनौतियों को पार करने जैसा होता है, जिस वजह से लोग सड़कों को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से अपील है कि वर्तमान में जो भी स्टोरेज क्षमता है उसको भरा जाए और अतिरिक्त टैंक की व्यवस्था करवाई जाए। कापड़ीवास ने सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क खराब है। उसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें