रेवाड़ी। दिन के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तनशील होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री किया गया है।
वीरवार को सुबह के समय बरसात की संभावना बनी रही। मगर बरसात नहीं हुई। फिलहाल पूरा दिन मौसम साफ रहा। साथ ही मौसम भी सुहाना बना रहा। हालांकि, लोगों को उमस ने काफी परेशान किया हुआ है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दूसरी तरफ नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से कुछ समय की बरसात से ही जलभराव हो रहा है। नगर परिषद की तैयारी भी बिल्कुल देखने को नहीं मिल रही है। यही हाल बावल और धारूहेड़ा नगर पालिका का है। वहां पर भी नपा की तरफ से कोई भी तैयारी अभी नहीं की गई है। जिस वजह से मानसून के समय में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।