फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट, जनस्वास्थ्य विभाग के पास केवल 25% पानी बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के कारण आने वाले दिनों में शहर में पेयजल संकट और गहरा सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल केवल 25 प्रतिशत पानी बचा है। पानी की कमी को देखते हुए विभाग पहले से ही पानी की सप्लाई में एक दिन का गैप कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार जवाहरलाल नेहरू नहर में दो जून तक पानी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

4 मई को जेएनएल में पानी बंद होने के बाद विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले रोटेशन सिस्टम लागू किया था। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में बारी-बारी से पानी की सप्लाई की जा रही है। लंबे समय से चली आ रही इस व्यवस्था के कारण शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बाहरी कॉलोनियों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। वहां पर पानी पहुंच नहीं पा रहा है।

शहर में वर्तमान समय में प्रतिदिन करीब 40 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। शहर में लगभग 28 हजार वैध और करीब 10 हजार अवैध कनेक्शन हैं। अवैध कनेक्शनों के कारण पानी का दबाव कम हो जाता है और बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी भी होती है।
विज्ञापन

नए टैंक के बनने की है उम्मीद
जनस्वास्थ्य विभाग ने कालाका और लिसाना में पानी स्टोर करने के लिए बड़े वाटर स्टोरेज टैंक बनाए हुए हैं, ताकि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था बनी रहे। शहर की बढ़ती आबादी और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए रामगढ़-भगवानपुर क्षेत्र में 9 एकड़ भूमि पर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से नया वाटर स्टोरेज टैंक और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।
........
शहर में लगातार बढ़ती पानी की समस्या चिंताजनक है। एक दिन छोड़कर पानी मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार और जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
सुनील कुमार, कुतुबपुर
गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे घरों का काम प्रभावित हो रहा है। नई योजनाओं को जल्द पूरा कर शहरवासियों को राहत देनी चाहिए।

अजय यादव, शास्त्री नगर
जवाहरलाल नेहरू नहर में दो जून तक पानी पहुंचने की संभावना है। जिससे आने वाले समय बाद पानी संकट से राहत मिल सकती है। लोग पानी का उपयोग केवल जरूरी कार्यों में करें। पेयजल से वाहन धोने से बचें।
विज्ञापन

जेई हेमंत, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें