फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदलते मौसम में बढ़ी गठिया रोगियों की परेशानी

Sat, 14 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम में बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। खासतौर से गठिया (आर्थराइटिस) के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और मध्य आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-शाम की ठंड हवा और वातावरण में बढ़ी नमी गठिया के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं।
मौसम बदलते ही पुराने मरीजों का दर्द बढ़ जाता है जबकि कई लोगों में पहली बार जोड़ों में जकड़न और सूजन की समस्या सामने आ रही है। खासकर घुटनों, कंधों, कमर और हाथों की उंगलियों में दर्द की शिकायत अधिक मिल रही है।

चिकित्सक ने दिया सावधानी बरतने का सुझाव
ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सक डॉ. भीष्म पंवार ने बताया कि बदलते मौसम में गठिया रोगियों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीजों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखना चाहिए। नियमित रूप से हल्का व्यायाम और योग करना जोड़ों को सक्रिय रखने में सहायक होता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से बचें।
विज्ञापन

-
वर्जन
डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों में बदलाव न करें। कई मरीज दर्द कम होने पर दवा बंद कर देते हैं जिससे समस्या बढ़ जाती है। विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी से जोड़ों का दर्द बढ़ता है। मरीजों को संतुलित आहार लेना चाहिए। सुबह की धूप में कुछ समय बिताएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श से सप्लीमेंट लें।-डॉ. भीष्म पंवार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ट्रामा सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें