फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चेयरपर्सन ने दुकानदारों को चेताया- अतिक्रमण किया तो कटेगा चालान

Fri, 13 Nov 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दुकानदार से बातचीत करते नगर परिषद की टीम। स्त्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों की टीम ने भाड़ावास गेट से रेलवे स्टेशन तक बाजार में अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरपर्सन ने दुकानदारों से अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह किया। चेतावनी दी कि अगर अगली बार बार में अतिक्रमण मिला तो चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

टीम में वार्ड नंबर 24 के पार्षद नीरज कुमार, वार्ड नंबर 22 के पार्षद देवेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर एक के पार्षद प्रतिनिधि कमल शर्मा, वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर और वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगिड़ भी मौजूद रहे।
टीम ने बाजार में दुकानों के बाहर रखे सामान और सड़क व गलियारों में हो रहे अतिक्रमण का जायजा लिया। दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सामान दुकान की सीमा के अंदर रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें समझाइश देकर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद यदि आगामी निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर सामान रखा मिला तो संबंधित दुकानदारों के भारी चालान काटे जाएंगे। साथ ही नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण आम लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए दुकानदारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। नगर परिषद की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें