फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारुहेड़ा में 12.78 करोड़ की लागत से बन रहे नए बस स्टैंड का चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Thu, 30 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। धारूहेड़ा में बनाए जा रहे नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते नगर - फोटो : 1
विज्ञापन
धारुहेड़ा। धारुहेड़ा में 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक बस स्टैंड का नगर पालिका चेयरमैन कवर सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि परिवहन मंत्री का जल्द ही धारुहेड़ा कस्बे में दौरा करवाया जाएगा ताकि परियोजना की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बस स्टैंड को सड़क स्तर से ऊंचा बनाया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न हो।
कवर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण कार्य अगले 18 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि धारुहेड़ा निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में वे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से अस्पताल निर्माण के विषय पर भी पुनः मुलाकात करेंगे, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें