फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोने-चांदी के जेवर लेकर गई दुल्हन पकड़ी गई

Tue, 28 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चार दिन पहले ससुराल आई दुल्हन 26 नवंबर को दीवार फांदकर भाग गई। दुल्हन के भागने का एक सीसीटीवी टीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अल सुबह दुल्हन भागती दिख रही है। बताया गया कि वह घर से गहने और जरूरी सामान लेकर गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव टांकड़ी निवासी राजकुमार की शादी 22 नवंबर को यूपी निवासी एक युवती के साथ हुई थी। यह शादी एक बिचौलिए के मार्फत हुई थी। परिवार ने धूमधाम से शादी की रस्में निभाईं और फिर दुल्हन को अपने घर भी ले आए। दुल्हन के साथ उसका भाई और बहन भी साथ आए थे। 25 नवंबर को दुल्हन का भाई और भाभी दोनों चले गए। राजकुमार का कहना है कि उस वक्त तक सबकुछ ठीक था। अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर से लापता मिली। उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह घर की दीवार कूदकर भागती हुई नजर आई। राजकुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत के फौरन बाद मामले में कार्रवाई करते हुए दुल्हन को रेवाड़ी के ही भड़ंगी मोड़ से पकड़ा। मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें