फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 05 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़ फ्लाईओवर के पास एक युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता शव पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की होगी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सदर थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि रामगढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक के फंदे से लटके की सूचना मिली थी। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट होने के कारण शव सड़क से दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन मृतक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवाया गया और नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें