फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवंबर में मनाई जाएगी स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की जयंती

Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक समाज की ओर से स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की राज्यस्तरीय जयंती नवंबर में मनाई जाएगी। इसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के समाज के लोग शामिल होंगे। जयंती को लेकर धानक समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

टीनू प्रधान ने बताया कि डूंगरमल धानक ने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जयंती के आयोजन को लेकर समाज के लोगों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से दोबारा मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए समय दिलाने की मांग रखी। विधायक ने इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष सोलंकी, दलीप डाबला, हरिराम पूर्व सरपंच, विजय इंदौरा, दयाराम मोरवाल, अशोक मसीत, देशराज डाबला, प्रेम प्रकाश मोरवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें