फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर लौट रहे व्यक्ति के थैले से पैसे चोरी

Fri, 22 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे एक व्यक्ति के थैले से पैसे चोरी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रणसी माजरी निवासी विजय सिंह ने बताया कि बीते दिन वह बावल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अपने रिश्तेदार का इंतजार करने के लिए साबन पुल पार एक पंक्चर की दुकान पर रुके थे। तभी देखा कि उनका थैला खुला है और उसमें से एक लाख रुपये व जमीन के कुछ जरूरी कागजात गायब है। पीड़ित की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें