फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज और कल भिवानी और हिसार पैसेंजर रहेगी रद्द

Sun, 02 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर मनहेरू स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते 4 अगस्त तक इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। एक ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मनहेरू स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इस दौरान रेल यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए निर्धारित अवधि तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
भिवानी-रेवाड़ी पैसेंजर 3 और 4 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी प्रकार रेवाड़ी-हिसार 3 अगस्त को संचालित नहीं होगी। हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 3 और 4 अगस्त को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से रेवाड़ी, भिवानी, हिसार तथा बीच के स्टेशनों के बीच दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा 3 और 4 अगस्त को अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन रेवाड़ी के बजाय भिवानी से संचालित की जाएगी। यानी यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेवाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस अवधि में भिवानी तक वैकल्पिक साधनों से पहुंचना होगा।

कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन होगा सामान्य
अमित सुदर्शन ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। गर्डर लॉन्चिंग जैसे कार्यों के दौरान ट्रेनों का संचालन जारी रखना जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों या पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें