रेवाड़ी। बेरली मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा बच गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से टकरा गई। हादसे में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एंबुलेंस में सवार गर्भवती सहित 3 से 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस तेज गति से जा रही थी। रास्ते में अचानक आए स्पीड ब्रेकर पर चालक संतुलन खो बैठा जिसके बाद एंबुलेंस आगे चल रहे वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।