धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव रामपुरा व हालमुकाम धारूहेड़ा निवासी में नीरज अदालत में तारीखों पर हाजिर नहीं हो रहा था।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के मामले में नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। वह जमानत पर रिहा था लेकिन तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय ने आरोपी को पीओ घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया।