रेवाड़ी। चौकी भाडावास पुलिस ने गांव कनुका में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनुका निवासी राजेश के रूप में हुई है। रेवाड़ी पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने कर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत चौकी भाडावास पुलिस ने गांव कनुका में कार्रवाई की। संवाद