फोटो : 13रेवाड़ी। सिलेंडर चोरी का आरोपी गुलशन। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी गुलशन के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी किया गया सिलेंडर भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को मोहल्ला सती कॉलोनी निवासी दीपक मंझाल ने शिकायत दी थी कि 1 सितंबर की रात को उनके मकान से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें एक युवक ई-रिक्शा में सिलेंडर ले जाते हुए नजर आया। शिकायत के आधार पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद