फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सिलबट्टे से महिला की हत्या करने के आरोपी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भटसाना में तीन दिन पहले घर में घुसकर सिलबट्टे से सिर पर हमला कर महिला की हत्या करने के आरोपी जितेंद्र ने बुधवार की दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। रास्ते में एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई।
भटसाना गांव निवासी जितेंद्र (28) ने तीन दिन पहले दिनदहाड़े पड़ोसी सतीश के घर में घुस गया था। उसने सतीश की पत्नी मोनिका के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला था।
विज्ञापन

पति सतीश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी जीतेंद्र की तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार की दोपहर आरोपी जीतेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब देख परिजनों ने जीतेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आरोपी जीतेंद्र को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।
जीतेंद्र को एंबुलेंस से रोहतक पीजीआई ले जाया जा रहा था कि झज्जर के गांव दादनपुर के पास एंबुलेंस का क्लच टूट गया जिससे एंबुलेंस रुक गई। इसकी वजह से समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण जितेंद्र ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झज्जर के नागरिक अस्पताल में जितेंद्र का शव रखवाया गया है। भटसाना गांव निवासी सतीश ने बताया कि पड़ोसी जितेंद्र काफी समय से उसकी पत्नी मोनिका को तंग किया करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें