फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्जी फर्म बनाकर सीजीएसटी व एसजीएसटी की चपत लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15आरोपी, नवीन कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना माडल टाउन पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर सरकार को सीजीएसटी व एसजीएसटी की चपत लगाने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी गांव अकबरपुर निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में पांच आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
5 जनवरी 2019 को आबकारी एवं कराधान अधिकारी प्रदीप यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर मैसर्स प्रवीण इंडस्ट्रीज के नाम से एक फर्म पंजीकृत कराई हुई थी। ज
विज्ञापन

ब कराधान निरीक्षक राजीव यादव ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां कोई फर्म नहीं पाई गई। पहले एक साइन बोर्ड लगाया हुआ था, उसे भी वहां से हटा दिया गया था। कराधान अधिकारी ने आरोप लगाया था कि फर्म बनाकर अनुपम सिंगला, चरणसिंह, नवीन कुमार और प्रवीण आदि ने सरकार को सीजीएसटी व एसजीएसटी की लाखों रुपये की चपत लगाई है।
इस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में जालसाजी का मामला दर्ज करके के मामले में संलिप्त पांच आरोपी अनुपम सिंगला, चरणसिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश गर्ग और शीतल गर्ग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को 6 साल से फरार चल रहे नवीन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें