फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टेनिस बाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया को मिला खेल प्रोत्साहन के लिए सम्मान

Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मान प्रदान करते सचिव गोविंद शर्मा। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेलों के प्रोत्साहन में योगदान देने वाली संस्था टेनिस बाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया को जिला चेस एसोसिएशन ने सम्मानित किया है। संस्था ने शतरंज को गांव-गांव पहुंचाने का प्रयास किया है। यह सम्मान सचिव गोविंद शर्मा ने प्रदान किया। उन्होंने संस्था के निरंतर योगदान की सराहना की है।
विज्ञापन

संस्था पिछले कई वर्षों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चेस (शतरंज) जैसे मानसिक खेल को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। सम्मान ग्रहण करते हुए संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में और अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा भारत को एक खेल शक्ति के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें