रेवाड़ी। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की बसों के लिए डीजल की आवश्यकता के लिए शहर में स्थित सभी डीजल पंप चालक अपनी-अपनी साइट डिलीवरी सहित 7 मार्च तक महाप्रबंधक कार्यालय में कोटेशन सील बंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक देवदत्त ने कहा कि निविदा में डीजल की न्यूनतम दर प्रति लीटर सभी कर सहित का ध्यान रखें। कोटेशन महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के कार्यालय में गठित कमेटी द्वारा खोली जाएगी। इससे संबंधित सभी शर्तें कोटेशन खोलते वक्त मौके पर बता दी जाएगी। निविदा संबंधित जानकारी के लिए लेखा शाखा में कार्यरत लिपिक से संपर्क कर सकते हैं। संवाद