फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता मोबाइल फोन में सी-विजल एप डाउनलोड करें : डीसी

Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी राहुल हुड्डा ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में को देखते हुए वोट अवश्य बनवाएं। मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन बीएलओ के पास फार्म (6) लंबित है। इन्हें शीघ्र ही बिना किसी देरी के संबंधित आरओ, एआरओ के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाना सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग के सी-विजिल एप को मोबाइल फोन पर अवश्य डाउनलोड करें। मतदाता को मत से संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो वे हेल्पलाइन नंबर 1950 पर काल करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में रेवाड़ी जिला का मतदान प्रतिशत सराहनीय रहा था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर चलना होगा और इसे प्राप्त करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें