फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी तथा बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवाओं का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 6 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत गाड़ियां यहां 2 मिनट का ठहराव करेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन भोडवाल माजरी पर रात 2.20 बजे पहुंचेगी और 2.22 बजे रवाना होगी। अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन रात 22.25 बजे पहुंचेगी और 22.57 बजे प्रस्थान करेगी। बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ ट्रेन 11.13 बजे पहुंचेगी और 11.15 बजे रवाना होगी व चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन सुबह 7.58 बजे पहुंचेगी और 8.00 बजे रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें