फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों को यातायात नियमों व नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जौनावास में ट्रैफिक नियमों और नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसआई सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशीले पदार्थों व सिगरेट-बीड़ी से दूरी बनाने और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी भागीदारी करें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने अपील की कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निसंकोच हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर दें। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें