फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टेंपो चालक की गला रेतकर हत्या के बाद शव तिरपाल से बांधकर जोहड़ में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव ठिकाने लगाने के लिए गांव गोकलगढ़ के जोहड़ में तिरपाल से बांधकर फेंक दिया। ग्रामीण दो दिन से लावारिस खड़े टेंपो को देख पुलिस को सूचित करते रहे, लेकिन पुलिस सिर्फ लोडिंग टेंपो को ही समझकर वापस लौट गई। हालांकि शुक्रवार को महिला द्वारा जोहड़ में शव पड़ा होने की सूचना देने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गांव रामगढ़ निवासी अरविंद (45) लोडिंग टेंपो चलाता था। तीन दिन पहले वह घर से टेंपो लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को भी दी थी। इधर, गांव गोकलगढ़ में कालूवास की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक लोडिंग टेंपो पिछले दो दिन से लावारिस खड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग टेंपो की चाबी निकालकर साथ ले गई। वीरवार को फिर से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुछ देर टेंपो के पास रुकी और लौट गई। शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने लोडिंग टेंपो के पास ही जोहड़ में तिरपाल में बंधा एक शव देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जोहड़ में पड़ा हुआ था। बता दें कि जिस जगह लोडिंग टेंपो खड़ा था। उसके पास ही छोटे से गड्ढे में पानी भरा हुआ था। टेंपो के टायर उसी गड्डे में फंसे हुए थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि टेंपो गड्ढे में फंसने के बाद ही आरोपियों ने लाश को निकालकर जोहड़ में फेंका, जिस तिरपाल और रस्सी से शव बंधा हुआ था वह भी लोडिंग टेंपो की है। अरविंद की गर्दन तेजधार हथियार से कटी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस व सीआईए टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अरविंद की हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें