फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, एक्यूआई रेड जोन में अटका

विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन और रात के तापमान में लगातार हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है जबकि वायु गुणवत्ता अभी भी खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट और सुबह-शाम धुंध बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार के 8.6 डिग्री की तुलना में लगभग 1 डिग्री बढ़ा है। बदलते तापमान ने सुबह-शाम की ठंड को और तेज कर दिया है।
इसके साथ ही जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम एक्यूआई 309 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। फिलहाल बढ़ते प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। प्रदूषण और धुंध के मिश्रण से स्मॉग बनने की आशंका भी रहती है जो दृश्यता और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता है।
विज्ञापन

-
3 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर रहेगा शुष्क
मौसम विभाग का कहना है किअधिकांश हिस्सों में 3 दिसंबर तक मौसम पर शुष्क रहेगा। 30 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन 1 दिसंबर से रात का तापमान गिरने के आसार हैं जिससे सुबह और रात की ठंड और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध देखी जा सकती है। रेवाड़ी में भी पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय कोहरा और धुंध बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह और गहरा सकता है।

तेज शीत हवाओं की दस्तक भी जल्द
मौसम विभाग के मुताबिक तेज शीत हवाओं की दस्तक भी जल्द पड़ सकती है। 1 दिसंबर से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इससे दिन के समय धूप खिली रहने के बावजूद सुबह और शाम की ठंड और ज्यादा महसूस होगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान जताए हैं।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां कमजोर होने से फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन नमी बढ़ने और ठंडी हवाओं के कारण धुंध का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें