रेवाड़ी। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रधान समय सिंह और तहसीलदार श्रीनिवास ने विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। जिसमें किशनगढ़ बालावास, बीकानेर, लिसाना, लिसान, घासेड़ा, नयागांव, डोहकी व गुड़कावास आदि गांवों में नुकसान मिला है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन किसानों ने अपने खाने के लिए गेहूं व उनका पंजीकरण नहीं करवाया है। सरकार से मांग करते है कि 24 घंटे के लिए पंजीकरण खोला जाए जिससे लोग अपनी नुकसान की भरपाई पोर्टल द्वारा कर सके। इस मौके पर किसान नेता उप प्रधान जगदीश यादव, वेद फोगाट, काजल कुमारी अन्य किसान नेता मौजूद रहे। संवाद