फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार दिनों में हो नुकसान की गिरदावरी

Tue, 02 Apr 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी सचिवालय के बाहर आंदोलन कर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों ने मांग की है कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जाए। शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की कटाई के लिए तैयार फसल बर्बाद हो गई है जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों को हुई आर्थिक नुकसान की भरपाई कर 100 प्रतिशत नुकसान पर 60 हजार रुपये और 50 प्रतिशत पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि प्रदान की जाए। चार दिनों के अंदर फसल में हुए नुकसान की गिरदावरी नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी आंदोलन करेगी। डीसी ऑफिस के आगे किसान और मजदूरों के साथ मिलकर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

समय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि व बारिश से शादीपुर, नयागांव, बालावास अहीर, घासेड़ा, ढोकी, बीकानेर, राजपुरा, किशनगढ़, गंगायचा जाट, लिसाना व अन्य कई गावों में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे उन्हें 80 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द गिरदावरी कर किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर शीशराम, रोशनलाल, पुरुषोत्तम, अनूप राव, जगदीश, राजकुमार बलियर खुर्द, सवाचंद नमबरदार, रामेश्वर दयाल, प्रदीप डुंगरवास, वेद हवलदार, अशोक नम्बरदार, लालसिंह मास्टर, राजबीर गोकलपुर, महावीर लाला, लोकेश बावल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें