फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीज मिलन समारोह मनाया, गीतों से रंग जमाया

Tue, 06 Aug 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। हरियाली तीज मिलन समारोह में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत: मंडल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में रेलवे रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में रुस्तगी महिला मंडल की ओर से रविवार को हरियाली तीज मिलन समारोह विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की कई महिलाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अदभुत छटा बिखेरी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की वरिष्ठ महिलाओं माया, सुमित्रा, सन्तोष, बीना, उमा, प्रेमवती, प्रियंका, अनुजा खुराना, नीलू जैन व प्रेमलता ने महाराजा हरिश्चंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ततपश्चात नन्हीं बच्ची लावण्या ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महिलाओं ने हरियाली तीज की महत्ता की जानकारी देते हुए कहा कि इस त्योहार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस पर्व को भगवान शिव व मां पार्वती के विवाह के प्रसंग के रूप में भी मनाया जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने झूलों की पींग पर गाए जाने वाले मनोहारी गीतों से खूब रंग जमाया। वरिष्ठ महिलाओं ने रैंपवाॅक व लोक नृत्य प्रस्तुत कर युवा महिलाओं को भी आश्चर्यचकित कर दिया। नन्हीं बच्ची माही की नृत्य प्रस्तुति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। रोचक खेल प्रतियोगताओ में भी सभी ने भाग लेकर खूब रंग जमाया। सास माया रुस्तगी व उनकी पुत्रवधु पूनम ने लघु हास्य नाटिका प्रस्तुत खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन उषा रुस्तगी, शिखा व शिल्पा रुस्तगी ने किया । कार्यक्रम के अंत मे हेमा रुस्तगी ने आभार जताते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा रुस्तगी, इंदु रुस्तगी, मंजु रुस्तगी, पूनम रुस्तगी व सीमा रुस्तगी का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विशेष रूप से गुरुग्राम से पधारी उषा रुस्तगी, मनीषा रुस्तगी, शानू, कृष्का, डिंपल रुस्तगी, अनिता रुस्तगी, लता रुस्तगी, मधु, मिथलेश, नेहा, निर्मला, निशा, सरिता, पायल, प्रिया, वैशाली, तन्नू, स्वाति, वर्षा, टीना रुस्तगी सहित समाज की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें