फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजरानी गोयल को मिला तीज रानी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लाॅयंस भवन में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्लब के मीडिया को-ऑर्डिनेटर लायन ऋषि सिंहल ने बताया कि क्लब के प्रधान लायन रितेश भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुए तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में लायन रितु भार्गव मौजूद रही। उत्सव को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सीमा सिंहल, लायन शेफाली गोयल व लायन पल्लवी अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया। सभी महिलाओं का स्वागत लायन पूजा भार्गव ने तीज का प्रतीक मेहंदी, बिंदी, चूड़ी और चुनरी देकर किया। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मनोरंजन खेलो में हिस्सा लिया और सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तीज रानी का खिताब राजरानी गोयल को मिला।
विज्ञापन

टैलेंट-हंट में कल्पना गुप्ता, हंसी-खेल में प्रिया भार्गव, पुगम-पुगाई में प्रतिष्ठा भार्गव विजेता रही। जैकपॉट की विजेता जोड़ी मोनिका सिंहल व ऋषि सिंहल की रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रैसीडेन्ट लाॅयनैस डॉ. तृप्ति भार्गव, कुसुम शर्मा संतोष गुप्ता, दीपाली भार्गव द्वारा दिए गए।लायन डॉ. आदेश सक्सेना की ओर से शानदार गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर बनवारीलाल अग्रवाल, अशोक सोमानी, रजनीकांत सैनी एडवोकेट, अनिल गोयल,अनिल भार्गव, ओपी गुप्ता, राजेश गुप्ता, हेमंत सिंहल,सचिव जितेश गोयल, राकेश गर्ग,दीपक अग्रवाल, आलोक सिंहल, उमेश गुलाटी, विपिन भार्गव, राघव गोयल, युवराज सिंहल, संतोष गुप्ता, गीता गुलाटी, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें