फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी दिवस वैज्ञानिक उपलब्धियों को समर्पित : डॉ. रेनू

Mon, 11 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के वार्षिक कार्य योजना के अनुसार अहीर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है, जो 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की याद दिलाता है।
यह दिन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, नवाचार और आत्मनिर्भरता को समर्पित है, जिसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम चीफ हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 1999 में की थी और 2026 में एआई, अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा प्रौद्योगिकी और स्वदेशी नवाचारों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह दिन स्वदेशी तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति के माध्यम से एक आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।
साइबर पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर प्रिंस ने बताया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस या साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबे, जटिल और अद्वितीय पासवर्ड बनाएं, अज्ञात प्रेषकों से आने वाले ईमेल में किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या अटैचमेंट डाउनलोड न करें, क्योंकि ये मैलवेयर फैला सकते हैं, ऑनलाइन या फोन पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें। जागरूकता कैंप में काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं तथा अध्यापक गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें