फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए टीम का चयनत

Tue, 23 Apr 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित करते हुए। स्रोत : स्पोर्टस फैडरेशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित फिटनेस हाइट्स जिम में सोमवार को जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सोनीपत में होने वाली हरियाणा स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। इस अवसर पर एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक और जिम एसोसिएशन, रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पाल सिंह, पावर लिफ्टिंग कोच आशा रानी, विख्यात दिव्यांग पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी संजय पहलवान जलियावास, जिम एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्द्र चौधरी आदि ने अमित स्वामी का स्वागत किया। जिला रेवाड़ी पावर लिफ्टिंग की चयनित टीम में सब जूनियर राहुल 86 किग्रा, जूनियर कपिल 49 किग्रा, राकी 73 किग्रा, नितेश 82 किग्रा, हिम्मत सिंह 61 किग्रा, दुष्यंत सिंह 78 किग्रा, प्रद्युम्न यादव 93 किग्रा का पावर लिफ्टिंग टीम में चयन किया गया। ये खिलाड़ी 26 से 28 अप्रैल को सोनीपत में होने वाली हरियाणा स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें