रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 23 जनवरी को केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। जांच के बाद झज्जर के एक गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद