फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीनियर स्टेट वाॅलीबॉल के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की चयनित की गई टीम। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोनीपत में आयोजित 45वीं सीनियर स्टेट वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रेवाड़ी टीम का चयन जिला वालीबॉल संघ की देखरेख में संपन्न हुआ। टीम को संघ के उप प्रधान एडवोकेट निशांत यादव ने रवाना किया।
विज्ञापन

एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि सोनीपत में होने वाली 45वीं सीनियर स्टेट वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रेवाड़ी की टीम का चयन संघ के सचिव युधिष्ठर कोच विशाल, कोच कार्तिक, कोच पवन, कोच निशांत व कोच गजेंद्र की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस टीम में तुषार सिंह, चेतन, प्रिंस कुमार, मनदीप कुमार, देव फलसवाल, रेहान, प्रशांत कुमार व हिमांशु का चयन किया गया। श्रेष्ठ खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें