फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल में घुसकर शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटा, तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
फोटो 17 : स्कूल शिक्षक से मारपीट मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। रामपुरा स्थित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 1 दिसंबर को दिनदहाड़े तीन नकाबपोश युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर एक शिक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए जिससे शिक्षक के हाथ की हड्डी टूट गई और खून बहने लगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिक्षक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के चार दिन के अंदर ही भिवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष (18) पुत्र मस्तराम, निवासी साहड़ोद, सचिन (24) पुत्र जिले सिंह, निवासी साहड़ोद, सचिन (19) पुत्र रवि कुमार, निवासी साहड़ोद शामिल है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन में थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने मात्र चार दिनों में सभी आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा नंबर की बाइक से आए थे और एक कबाड़ी ने उन्हें स्कूल की पूरी जानकारी मुहैया कराई थी। आरोपियों से गहन पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इलाके में बढ़ रही गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रखा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें