फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षक सीखेंगे पढ़ाने के रोचक तरीके

Tue, 14 Jan 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने, विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ देंगे।
यह प्रशिक्षण पहले चरण में अंग्रेजी, विज्ञान, हिंदी व गणित के अध्यापकों को दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस काम की जिम्मेदारी मिलने पर इसको शुरू करने से पहले एनआईटी शिक्षकों ने भी विशेष प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए एनआईटी के प्रशिक्षक बंगलुुरू स्थित एक संस्थान से प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वह जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। शुरुआती चरण में विद्यार्थियों को मुश्किल लगने वाले विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित के अध्यापकों को पढ़ाने के रोचक तरीके सिखाए जाएंगे ताकि इन विषयों को विद्यार्थियों के लिए दिलचस्प बनाया जा सके। सबसे पहले विज्ञान वर्ग के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विषयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को उनके विषयों में निपुण बनाना है।
विज्ञापन


जिले में हैं 8 पीएम श्री विद्यालय
जिले में वर्तमान में कुल 8 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इस सभी पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 21वीं सदी में नई पीढ़ी के सामने आने वाले सभी तरह की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। इन विद्यालयों में नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही इन विद्यालयों में अत्याधुनिक लैब भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन :
पीएम श्री विद्यालय के अध्यापकों को एनआईटी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। एनआईटी में इन शिक्षकों को गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए अपडेट किया जाएगा। विज्ञान, अंग्रेजी और गणित पर फोकस करने के साथ ही अध्यापकों को भाषाई निपुण बनाते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमताओं को पहचान कर उन्हें तराशा जाएगा। -कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें