फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षकों ने गांव छव्वा व धारौली में चलाया नामांकन अभियान

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27दाखिले के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। राजकीय विद्यालय छव्वा में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली के शिक्षकों ने शनिवार को गांव छव्वा व धारौली में नामांकन अभियान चलाया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य माया यादव के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों के घर जाकर उनसे संपर्क किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय छव्वा में पढ़ने वाले बच्चों से भी संपर्क किया गया एवं उन्हें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में नामांकन करवाने के लिए प्रेरित किया। इतिहास प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने बताया कि जनमानस का सहजता से कल्याण चाहिए तो सरकारी संस्था को महत्व देना ही होगा। सरकारी विद्यालयों में भय मुक्त वातावरण व कौशल विकास का अवसर मिलता है और उन्होंने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय छव्वा के मुख्य अध्यापक नरपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य अध्यापक नरपाल के नेतृत्व में विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता नीलम रानी, रसायन विज्ञान प्रवक्ता रेणु कुमारी, प्रवक्ता गणित सुभाष चंद्र, सुरेश शास्त्री, अमित यादव, रमेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें