रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित करवाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य, शिक्षकों को न्यू एजुकेशन पोलिसी के बारे में अवगत कराना था ताकि बच्चों के बहु आयामी कौशल पर कार्य किया जा सके।
सत्र गुरुकुल पब्लिकेशन के अंतर्गत सदन कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। सेशन में प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक के शिक्षक सम्मिलित रहे। सिन्हा ने कहा कि आज भी 2020 का लक्ष्य भारत को एक वैश्विक विज्ञान महासमिति बनाना है, समावेशी शिक्षा, शैक्षणिक संरचना बहुभाषावाद और मात्रभाषा को बढ़ावा देने की बात की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति ने आए हुए अतिथियों को पौधा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।