फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक स्टार टीचर ऑफ निपुण अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Tue, 30 Jul 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की शुरू की है। इसके तहत शिक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को स्टार टीचर ऑफ निपुण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों के चयन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने नेतृत्व में कमेटी का गठन करेंगे।
यह कमेटी शिक्षकों की तरफ से कक्षा कक्ष में करवाई जाने वाली गतिविधियों व अन्य कार्यों का मूल्यांकन करेगी। इसके आधार पर शिक्षकों को अंक प्रदान किए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर प्रत्येक खंड से पांच शिक्षकों व दो मेंटर्स का चयन किया जाएगा। इससे शिक्षकों में परीक्षा परिणाम में सुधार में मन लगेगा और वह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का भी प्रयास करेंगे। स्टार टीचर ऑफ निपुण अवॉर्ड के लिए जिले के पांच खंडों से आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल जिले में कुल 1150 पीआरटी शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए गाइडलाइन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि स्टार टीचर ऑफ निपुण अवाॅर्ड के तहत होने वाले मूल्यांकन में अध्यापकों को प्रत्येक प्वाइंट के दस अंक तय हैं। इसके आधार पर ही शिक्षकों को स्वयं आकलन कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदनों के बाद गठित कमेटी मूल्यांकन करेगी और पांच शिक्षक और दो मेंटर्स के नाम का चयन कर जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व विषयात्मक जिला समन्वयक के पास भेजेगी जिसके बाद फाइनल नामों का चयन किया जाएगा।
इन कार्यों का होगा मूल्यांकन, मिलेंगे दस अंक
कौशल पासबुक भरना व विद्यार्थियों का प्रदर्शन, प्रतिदिन वर्कबुक की जांच व करवाए गए प्रयोग, शिक्षा विभाग की टीचर निपुण एप का किया गया प्रयोग, प्रिंट रिच कक्षा कक्ष व रीडिंग कार्नर स्थापित करना, कक्षा में टीएलएम किट का प्रयोग करना, शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी, साल भर में कितने प्रतिशत विद्यार्थियों को निपुण बनाया। ग्रेड व विषयात्मक निपुण लक्ष्य के बारे में जागरूकता प्रदान करना, विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण योजना की पालन करना और जिला व राज्यस्तरीय गतिविधियों में कक्षा के विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत पीआरटी को स्टार शिक्षक ऑफ निपुण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। गाइडलाइन के आधार पर शिक्षकों के कार्य का मूल्यांकन करते हुए अंक दिए जाएंगे।- चरण सिंह, एफएलएन जिला समन्वयक रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें