बावल। गांव प्राणपुरा में ट्यूबवेल की कोठरी का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव प्राणपुरा निवासी कृष्ण ने बताया कि शनिवार की सुबह 7 बजे वह ट्यूबवेल पर गए तो देखा कि ट्यूबवेल की कोठरी का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो उसमें रखी 10 नोजल और ट्यूबवेल का स्टार्टर व 400 फीट बिजली की डोरी गायब थी। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। खेत से कुल 40 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।