फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षकों ने मृतक बीएलओ के परिवारों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग

विज्ञापन
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संंघ
विज्ञापन
भिवाड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ (आंबेडकर) शाखा तिजारा ने उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अत्यधिक तनाव से मृत हुए बूथ लेवल ऑफिसर के परिवारों को विशेष आर्थिक देने की मांग की।
विज्ञापन

तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान राज्य में कई बीएलओ शिक्षकों की मौत अतिरिक्त कार्यभार और मानसिक तनाव के कारण हुई है।
इन परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार को तत्काल विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। मृतक शिक्षकों के परिजनों द्वारा की गई शिकायतों पर त्वरित जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने बताया कि बीएलओ का कार्य शिक्षकों के मूल दायित्वों से अलग है, फिर भी इसे जबरन थोपा जा रहा है जिससे शिक्षक मानसिक और शारीरिक रूप से टूट रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री हरिराम मीणा, ब्लॉक महामंत्री ग्यारसीराम मीना, रणजीत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरजीत कुमार, विक्रम मीना, पवन कुमार, अभिषेक मीना, दिलसुख, संगठन मंत्री सुरेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें