फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षिका की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 08 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गुरुग्राम में एक निजी स्कूल की यौन उत्पीड़न की आरोपी शिक्षिका की जमानत याचिका फॉस्ट ट्रैक कोर्ट ने खारिज कर दी है। गिरफ्तारी के बचाने के लिए शिक्षिका ने पहले फॉस्ट ट्रैक कोर्ट और इसके बाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। दोनों ही जगह से याचिका खारिज हुई, तो पुलिस ने उसे जून में गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षिता न्यायिक हिरासत में है।

शिक्षिका पर आरोप है कि वह एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर छात्र को अपने घर पर बुलाती और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी। घर ही नहीं कई बार तो शिक्षिका ने छात्र को होटलों में भी बुलाया। इस दौरान छात्र ने कई वीडियो भी बनाए थे, जिनके आधार पर ही पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इसी स्कूल में रेवाड़ी के छात्र का 12वीं में एडमिशन हुआ था। कई बार छात्र को एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी और बदले में उसे अपने घर बुलाने की कोशिश करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें