फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैबलेट पर गृहकार्य देने में रुचि नहीं दिखा रहे अध्यापक

Fri, 20 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत दिए गए टैबलेट पर गृहकार्य देने में अध्यापक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 19 हजार टैबलेट वितरित थे, लेकिन सिर्फ 20 फीसदी ही इनका इस्तेमाल हो रहा है।
शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य देने, उनकी ऑनलाइन जांच करने के साथ ही टैबलेट के इस्तेमाल की निगरानी करनी होती है, जबकि विद्यार्थी और शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण से कन्नी काट रहे हैं। यह मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने सभी को टैबलेट का नियमित प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। बीईओ के माध्यम से विद्यालय मुखिया को टैबलेट पर विद्यार्थियों को होमवर्क व असाइनमेंट जैसे कार्य देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों को विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार टैबलेट पर होमवर्क और असाइनमेंट देना होता है। शिक्षक विद्यार्थी द्वारा टैबलेट के उपयोग, प्रदर्शन और अध्याय पूरा करने की स्थिति ट्रैक करते हैं। विद्यार्थियों को डायग्नोस्टिक व रेमेडियल टेस्ट पूरा करने के साथ ही रेमेडियल वीडियो देखने और शिक्षक द्वारा आवंटित गृहकार्य को पूरा करना होता है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा टैबलेट का कम उपयोग किया जा रहा है। सभी बीईओ के माध्यम से विद्यालय मुखिया को पत्र भेजकर विद्यार्थियों को टैबलेट पर होमवर्क व असाइनमेंट देने के निर्देश दिए गए हैं।-अशोक नामवाल, डीएमएस एवं नोडल अधिकारी ई-अधिगम योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें