कोसली। क्षेत्र के जाने-माने साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ सतबीर इंदौरा का राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए चयन हुआ है। इसका शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों के द्वारा उनका पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। सीएम एमिनेंट पर्सन रमेश शर्मा ने बताया कि यह सम्मान 15 वर्ष की सेवा के बाद जो अध्यापक बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में कार्य करते रहते हैं, एक उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा उनकी प्रोफाइल का निरीक्षण करके सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अध्यापकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पाने वाले डॉ. सतबीर इंदौरा गांव के दूसरे शिक्षक हैं, इससे पहले जेबीटी अध्यापक भुदुत्त शर्मा को यह सम्मान मिल चुका है। इस मौके पर जिला पार्षद जीवन हितेषी, सदस्य जल प्रबंधन एवं तालाब हरियाणा सरकार व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रमेश शर्मा, डॉ. महावीर सिंह निर्दोष, लखन यादव अमित कुमार, राकेश कुमार ,प्रशान्त शर्मा ,नवदीप आदि मौजूद थे।