फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बास सिताबराय में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान

Sat, 02 Sep 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर 15 स्थित मोहल्ला बास सिताबराय में कई दिनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। गंदगी के ढेरों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों तक गंदगी के ढेर लगे रहने से उठने वाली बदबू के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी भी कभी कभार आते हैं। गंदगी के कारण मोहल्ले में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई हैं। लोगों ने कर्मचारियों पर सफाई के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि गलियों में नालियां बंद होने से सीवर का पानी ओवरफ्लो होता रहता है। मोहल्ले में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। उनके हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत भी की है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

क्या कहते है लोग



मोहल्ले में सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आते हैं, जिससे गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग घरों का कूड़ा खाली प्लाॅट में डाल रहे हैं, आसपास के लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमारियों फैलने की संभावना बनी हुई है।

- उमेश भारद्वाज, स्थानीय

एक तरफ तो प्रशासन लोगों को साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनके मोहल्ले में कई-कई दिनों तक गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सरकार के स्वच्छता अभियान पर प्रश्न चिह्न उठने लगा है।

- दिनेश वशिष्ठ, स्थानीय

नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही के कारण मोहल्ले के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। चारों ओर गंदगी व्याप्त है। सीवर ओवरफ्लो के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पास में मंदिर भी है, जिसके कारण मजबूरी में लोगों को इस गंदे पानी में से होकर जाना पड़ रहा है।
- मुकेश अग्रवाल, स्थानीय
-
मोहल्ले में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। वहीं नगर परिषद की ओर से सड़के बनाई गई थीं, जिन्होंने सभी नालियों को बंद कर दिया। इससे सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। संबंधित विभाग को भी गई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


- भूपेंद्र भारद्वाज, स्थानीय
-
क्या कहते हैं पार्षद
वार्ड में सफाई कर्मचारियों का लंबे समय से अभाव है। कर्मचारियों की ओर से लोगों से कूड़ा उठाने के नाम पर पैसे लेने का मामला संज्ञान में है। इसके अलावा पानी की सप्लाई में गंदा पानी आता है। कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

- गिरीश भारद्वाज, पार्षद, वार्ड नंबर 15


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें