फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षक मुकेश कुमार का जांगिड़ समाज ने किया सम्मान

विज्ञापन
मुकेश कुमार को सम्मान देते जांगिड़ समाज। स्रोत : समाज - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार के सम्मान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने की। 87 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद् दुर्गा प्रसाद जांगिड़ भी मौजूद रहे। कैलाश चंद्र ने कहा कि मुकेश कुमार की उपलब्धि पूरे समाज के लिए गौरव है। वरिष्ठ शिक्षाविद् दुर्गा प्रसाद ने मुकेश को शुभाशीष देते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार व अनुशासन विकसित करने की प्रेरणा दी। कैलाश चंद्र, हरिराम, रविदत्त, अजय कुमार, राजकुमार, राजेंद्र सिंह जांगिड़ व एडवोकेट हेमलता शर्मा ने फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए। सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय कुमार, पूर्व प्राचार्य ईश कुमार, प्रवक्ता मंजीत व अध्यापक नरेश कुमार ने भी सराहना की। एडवोकेट हेमलता जांगिड़ को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें