फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अध्यापक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। राजस्थान के जिला अलवर के गांव महतावास से आए एक अध्यापक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अध्यापक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है। मृतक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मांढण थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव महतावास के रहने वाले राहुल शर्मा रेवाड़ी के एक निजी स्कूल में भौतिकी के अध्यापक थे और शहर के सेक्टर-चार में रहकर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। शनिवार की शाम को वह अपने गांव महतावास आए थे। रात को उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 12 बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार अध्यापक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने अपने दोस्तों को संबोधित करते हुए परिवार का ध्यान रखने के लिए लिखा है। बहरोड़ डीएसपी आनंद राव ने बताया कि अभी अध्यापक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मांढण थाना एसएचओ मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें