रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के आगामी 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। रेवाड़ी बार के चुनावों के लिए पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक ईवीएम से मतदान कराए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए सत्येंद्र यादव व सौरभ राव, उपप्रधान के लिए अमिताभ, धर्मेंद्र सैनी व सुरेंद्र पाल, सचिव पद के लिए करुणानिधि शर्मा व सुखराम, सह सचिव पद के लिए अरुण, नाथूराम , प्रिया राज, सुधीर सिंह धनखड़ व सुमन यादव जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक, प्रवीण कुमार व सोमिंदर चुनाव मैदान में रहे गए हैं।
इसके लिए 16 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव 5 पदों के लिए कराए जाएंगे। इसके लिए 1691 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांचों पदों पर प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं को अपना पहचान पत्र लाने तथा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल ना करने की हिदायत दी गई है।