फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओला-उबर के खिलाफ टैक्सी चालकों ने खोला मोर्चा, डीआरओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Oct 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डीआरओ को ज्ञापन देते रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक भूपेंद्र सिंह राठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलेभर के टैक्सी चालक और कार मालिक शामिल हुए। बैठक में राहुल कुमार को प्रधान और जोगिंदर रामपुरा को उपप्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ऑनलाइन कैब कंपनियों ओला और उबर के खिलाफ चालकों ने रोष जताया। चालकों का कहना था कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों की ओर से उचित किराया नहीं दिया जा रहा है।
इससे टैक्सी चालकों के लिए परिवार का खर्च चलाना और वाहनों की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से कंपनियों के लिए उचित किराया निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल के माध्यम से हरियाणा के परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पेट्रोल-सीएनजी की कीमतों के अनुरूप टैक्सी किराया तय करने, चालकों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की व्यवस्था करने तथा रेवाड़ी में स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग की गई। टैक्सी स्टैंड पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
इस अवसर पर विशाल सेन, कर्मवीर, मनीष, श्रीकांत, राजू रामपुरा, धोलाराम जाट, ओमप्रकाश महलावत, सुरेंद्र और प्रवीण सहित अन्य टैक्सी चालक व कार मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें